|

अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा, थार सवार 22 वर्षीय युवक पिस्टल-कारतूस सहित गिरफ्तार

बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रायसर निवासी 22 वर्षीय शिवपाल सिंह भाटी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ उसकी थार गाड़ी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, डीएसटी और पुलिस को अलग-अलग सूचना मिली थी कि व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सफेद रंग की थार गाड़ी में एक युवक हथियार लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर डीएसटी और व्यास कॉलोनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पीलीबंगा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला तथा नापासर थाने में मारपीट की धाराओं में दो प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब दो साल पहले उदासर क्षेत्र में शराब की अवैध ब्रांच संचालित करने से भी जुड़ा रहा है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास बरामद पिस्टल और कारतूस कहां से आए तथा हथियार उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति कौन है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, डीएसटी के एएसआई दीपक यादव, एएसआई विजय सिंह, कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव और पुखराज शामिल रहे। कार्रवाई में एएसआई दीपक यादव और कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button