|

बड़ा बाजार क्षेत्र में 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: सुराणा मोहल्ला में 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटीबीकानेर।

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार के सुराणा मोहल्ला में रविवार सुबह एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्रवण सोलंकी (44) पुत्र चंपालाल, निवासी सुराणा मोहल्ला, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थीं।सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची। एएसआई राकेश की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान हाजी जाकिर, हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान, राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button