|

बीकानेर: 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के गांव पिथरासर में 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 1 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के छोटे भाई विकास विश्नोई ने पांचू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका 27 वर्षीय भाई सुरेश ने घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button