बीकानेर:-मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के बंगला नगर इलाके में स्थित बीकानेर: बंगला नगर में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी पेट्रोल पंप के पीछे एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोयब भाई एवं राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर शव को कब्जे में लिया।
मुक्ता प्रसाद पुलिस थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा मुआयना करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
फिलहाल महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।





































