बड़ी खबर:;-बीकानेर में ACB का बड़ा एक्शन: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते राजस्व पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने बीकानेर के रिडमलसर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने राजस्व पटवारी अंकुश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पटवारी ने परिवादी से जमीन के संयुक्त खाते के विभाजन के एवज में इस घूस की मांग की थी।

1 लाख रुपए की थी मांग, पहली किस्त लेते धराया
जानकारी के अनुसार, आरोपी अंकुश कुमार वर्तमान में पटवार हल्का 68 एलएनपी, तहसील पदमपुर में तैनात है। उसने परिवादी का काम करने के बदले कुल 1 लाख रुपए की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया। जब आरोपी परिवादी से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए की नकदी ले रहा था, तभी ACB की टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।
ADSP आशीष कुमार के निर्देशन में हुई ट्रैप कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई ACB स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADSP) आशीष कुमार के कड़े निर्देशन में की गई। पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की इस कार्रवाई को रिडमलसर क्षेत्र में सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
आगे की जांच जारी
फिलहाल ACB की टीम आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के आवास तथा अन्य ठिकानों के संबंध में भी आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।





































