|

भीलवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश बैठक सम्पन्न, विजय सिंह बाघेला को मनोनीत किया प्रदेश महामंत्री

THE BIKANER NEWS:भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक भीलवाड़ा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं जिला मंत्रियों की उपस्थिति में श्री विजय सिंह बाघेला को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन के साथ ही संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

भारतीय मजदूर संघ बीकानेर की ओर से प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन करते हुए कोषाध्यक्ष दिलीप व्यास ने कहा कि विजय सिंह बाघेला का व्यक्तित्व संगठन को जोड़ने वाला है। उनकी सहज कार्यशैली, सकारात्मक सोच एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने की भावना संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में विश्वास और ऊर्जा दोनों का संचार होता है।

जिला मंत्री नवीन स्वामी ने जिले की संपूर्ण इकाई एवं कार्यसमिति की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय सिंह बाघेला का नेतृत्व संगठन के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संवादशीलता एवं सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा के साथ प्रदेशभर में और अधिक प्रभावी भूमिका में आगे बढ़ेगा

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button