|

वाहन चोरी का पर्दाफाश: कोटगेट थाना पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चार बाइक बरामद

बीकानेर। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के बीच कोटगेट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आदतन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी 23 वर्षीय प्रकाश नायक तथा सर्वोदय बस्ती निवासी 27 वर्षीय रामचन्द्र को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बीकानेर शहर के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित कुल चार बाइक जब्त की हैं।फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य वाहन चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह, एएसआई रेंवतराम, हेड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल संपतलाल एवं संजय की अहम भूमिका रही। वहीं कांस्टेबल संपतलाल की विशेष भूमिका को सराहा गया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button