|

Breaking:-व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी रेड,मौके से संदिग्ध हालात में युवक-युवतियों को लिया हिरासत में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वैष्णो धाम के पीछे स्थित बैरम खान के ठिकाने पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी संख्या में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान मौके से 5 महिलाओं और 9 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैरम खान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

​यह अहम कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के कड़े निर्देशों पर जेएनवीसी (JNVC) थाना पुलिस द्वारा की गई। जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इस ठिकाने पर दबिश दी।

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए सभी लोग मौके पर बेहद संदिग्ध हालात में पाए गए। पुलिस फिलहाल इन सभी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ठिकाने पर किस प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button