|

26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

शहर के जामसर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 16 फरवरी की शाम जामसर क्षेत्र के 8 जेएमडी में हुई।
मृतक के बड़े भाई संजय नायक ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय लालाराम पुत्र भंवरलाल ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button