|

इस थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर।बीकानेर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर एक युवक द्वारा जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।

घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के माणकासर चक 8 डीओबीबी, बज्जू की है, जो 2 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है।
इस संबंध में चक 8 डीओबीबी निवासी जगमालराम पुत्र नेतराम भाविक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे श्रवण कुमार ने ढाणी में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button