बीकानेर में पॉश कॉलोनी में सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेचने का मामला आया सामने,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:- समता नगर जमीन घोटाला: सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेच दिया, पाँच FIR दर्ज

बीकानेर की सबसे पॉश और महंगी कॉलोनी समता नगर में सरकारी जमीन को अपना स्वामित्व बताकर बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। बीछवाल थाने में इस संबंध में पाँच अलग-अलग FIR दर्ज हुई हैं। सभी मामलों में बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया गया है।
कैसे हुआ घोटाला?
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने
नगर विकास न्यास (अब बीकानेर विकास प्राधिकरण) की भूमि को
अपनी बताकर बेच दिया।
अपने स्वामित्व से अधिक भूमि का विक्रय पत्र जारी कर दिया।
धोखे में डालकर लोगों से लाखों–करोड़ों रुपये लेकर प्लॉट बेच दिए।
पीड़ितों के मुताबिक विक्रय पत्र दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया गया और भूमि खरीदी गई, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में यह जमीन अब भी नगर विकास न्यास की बताई जा रही है।
कौन-कौन हैं आरोपी?
दर्ज FIR में इन नामों का उल्लेख है—
नर्मल कुमार भूरा
उत्तम कुमार भूरा
राजेश कुमार मेहरा
कमल कुमार बैद
गजानन्द स्वामी
पूनम चंद
सुरेंद्र कुमार धारीवाल
अनिल कुमार नाई
रामचंद सेठिया
बच्छराज (अन्य अलग मामलों में)
इनमें नर्मल कुमार भूरा, उत्तम कुमार भूरा, राजेश कुमार मेहरा के नाम सभी FIR में शामिल बताए गए हैं, जबकि अन्य नाम अलग-अलग मामलों में आए हैं।
किन लोगों ने की शिकायत?
बीछवाल थाना क्षेत्र में अलग-अलग FIR दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता—
सुखराम परिहार (81 AB)
कमलेश कुमार शर्मा (D-80)
उमाशंकर माथुर (D-19)
हेतराम बिश्नोई (C-112)
बाल किशन सैनी (B-107)
इन्होंने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जाँच
पुलिस ने पाँचों FIR में आरोपों की जांच शुरू कर दी है। सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचने के इस मामले ने समता नगर जैसी प्रीमियम कॉलोनी में सनसनी फैला दी है




































