|

बीकानेर से बड़ी खबर;-नाल थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,एक सप्ताह पुराना होने की आशंका

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,दिनांक 20 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 1:45 बजे लक्ष्मण सिंह राजपूत ने सूचना दी कि नाल थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति पेड़ से फंदे पर लटका मिला है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम — सोयब, मोहम्मद जुनैद ख़ान, शकील स्टार नेता और राजकुमार खड़गावत — एम्बुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुँचे।

इसके बाद नाल थाना पुलिस की टीम — सुभाष , भूराराम जी और गणेशराज की निगरानी में शव को नीचे उतारा गया। टीम ने शव को पीबीएम अस्पताल पहुँचाकर डॉक्टरी परीक्षण करवाया और बाद में मोर्चरी में रखवाया।

शव की स्थिति और तेज दुर्गंध से प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत्यु करीब एक सप्ताह पहले हुई हो सकती है।

मौके पर मिले दस्तावेज़ों के अनुसार मृतक की पहचान सत्यनारायण पुत्र बनवारी लाल, निवासी देशनोक, के रूप में हुई है।

ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी: हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई,असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर: राजकुमार खड़गावत, मोहम्मद जुनैद, मलंग बाबा आदि ने शव को अस्प्ताल ले जाने में सहयोग किया,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button