नापासर में 15 दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

नापासर। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर संत श्री सेवाराम जी महाराज की तपोभूमि, श्री गोपाल जी गौशाला के पास, देशनोक रोड नापासर में 15 दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन के तहत कल विधि-विधान के साथ कलश स्थापना एवं पूजा-अर्चना की गई। यह धार्मिक अनुष्ठान पंडित रघुवीर पारीक के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि के पावन नाम का संकीर्तन कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।अखंड हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्यमयी आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है।





































