बरसात की वजह से एक महीने पहले बना बड़ा गड्ढा अभी तक जस का तस,हादसे की आशंका

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, मानसून की बरसात से शहर की सड़कों की बदहाल स्तिथि हो गयी है। जगह जगह टूटी सड़के,सीवरेज कार्य के लिए खोदी गयी रोड़ पानी की वजह से कई फुट अंदर दब गई है और बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। नागणेचेजी मंदिर के पास भी सड़क पर करीब 15 फीट का गड्ढा बना हुआ है जो करीब एक महीने पहले बना था इतना अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह गड्ढा जस का तस पड़ा है। गड्ढे के कारण पशुओं और राहगीरों के गिरने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी इस सड़क और
पुलिया को भी नुकसान हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप बैठे हैं। नगर निगम, यूआईटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने न तो मानसून से हुए नुकसान का आकलन।किया और न ही दुरुस्ती की पहल की निवासियों का आरोप है कि अधिकारी मौके पर तो आते हैं, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाते हैं। शहर के अन्य इलाकों में भी बरसात से
सड़कें टूटी हैं, लेकिन मरम्मत कार्य को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिख रही । लोगों ने मांग की है कि गड्ढे को तुरंत भरा जाए।






































