|

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि


जैसलमेर।कैलाश बिस्सा। भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज जिले के सभी मंडलो व बूथों पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमे सभी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर राष्ट्रहित में उनके अमूल्य योगदान तथा उनके प्रखर राष्ट्रवादी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल सयोजक व बूथों पर बूथ कमेटी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा जिला प्रवक्ता बाबू लाल शर्मा ने बताया की
इस कार्यक्रम के जिला सयोजक एव जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं आपातकाल अध्याय के 50वर्ष पूर्ण के अवसर पर 26 जून गुरुवार को प्रातः 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय जैसलमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल सयोजक, विधायक, जन प्रतिनिधि, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी वरिष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे जिसमे पूर्व बोर्ड चैयरमेन सी आर चौधरी मुख्य वक्ता व बाबू सिंह राठौड़ विधायक शेरगढ़ सह वक्ता होंगे .

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button