|

Breaking:-भाजपा विद्यायक की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, विधायक सहित 3 घायल,​अस्पताल में समर्थकों की भीड़

THE BIKANER NEWS:-राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालूराम मेघवाल बुधवार को कोटा में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा कोटा के नांता थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि उनके गनमैन और एक अन्य साथी को भी चोटें आई हैं।

​कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, विधायक कालूराम मेघवाल अपनी कार से डग से जयपुर की ओर जा रहे थे। कोटा शहर में हैंगिंग ब्रिज से कुछ दूरी पर एक मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने विधायक की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


​कमर और कंधे में आई चोटें
कार में मौजूद रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे में विधायक कालूराम मेघवाल की कमर और कंधे में चोटें आई हैं। उनके अलावा कार में सवार गनमैन सुरेश और मनीष भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


​अस्पताल में समर्थकों की भीड़
विधायक के घायल होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक अस्पताल में जमा हो गए। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button