|

पश्चिम बंगाल: कॉलेज के कमरे में मिला नोटों ढेर, मचा हड़कंप,55 लाख कैश में लगी दीमक

Kolkata news:^!कोलकाता/सियालदह: पश्चिम बंगाल से एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी बरामद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजधानी कोलकाता के सियालदह स्थित प्रतिष्ठित सुरेन्द्रनाथ कॉलेज के छात्र संघ (यूनियन) रूम में नोटों का पहाड़ मिला है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि इन लाखों रुपयों को दीमक अपना निवाला बना रही थी।

2 ट्रॉली बैग और 55 लाख रुपये का कैश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज के यूनियन रूम के अंदर रखे दो बड़े ट्रॉली बैग से यह भारी भरकम रकम बरामद हुई है। जब इन बैगों को खोला गया, तो अंदर 2000, 500 और 200 रुपये के नोटों की गड्डियां ठसाठस भरी हुई थीं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बरामद की गई यह रकम लगभग 55 लाख रुपये के करीब है।

दीमक का शिकार हुए नोट

इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि ट्रॉली बैग में रखे लाखों रुपये काफी लंबे समय से वहां लावारिस पड़े थे। नमी और अनदेखी के कारण इन बैगों में दीमक लग गई। कई 2000 और 500 के नोट बुरी तरह से दीमक का शिकार हो चुके हैं और गलने लगे हैं। इससे यह साफ होता है कि यह काला धन लंबे समय से इस कमरे में छिपाकर रखा गया था।

आगे की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। बरामद हुए कैश को जब्त कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यूनियन रूम की चाबी किन-किन लोगों के पास रहती थी और बीते कुछ महीनों या सालों में वहां किन लोगों का आना-जाना था। कॉलेज प्रशासन से भी इस मामले में पूछताछ की जा सकती ह

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button