हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ( सामाजिक हिंदुत्वादी संगठन) द्वारा पौधारोपण

THE BIKANER NEWS:-हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर नोखा उपखंड क्षेत्र के उगमपुरा बास सैफराज जी मन्दिर में जन अधिकार सैना द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने किया।

इस अवसर पर बरगद, पीपल, बेलपत्र, शमीपत्र जैसे जीवनदायिनी पौधे लगाए गए। और पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया कि “पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऑक्सीजन की लगातार होती कमी आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा बन सकती है। अतः हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए।”
उपयुक्त कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष कैलाश कठातला जन अधिकार सेना के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा कार्यकारिणी सदस्य मालचंद सारस्वत जिला सचिव शिव नाई, , कांस्टेबल कृष्ण कुमार नोखा, खेतपाल,राजू सारस्वत,मघाराम, रामदेव पंचारिया प्रचार मंत्री महेश पारिक, रणजीत सिंह,महावीर, बनवारी उपाध्याय,दरोगा साहनी रामलाल हरिशंकर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद।
संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।





































