|

बड़ी खबर:-युवक पर हुई फायरिंग, पैर में लगी गोली,कार पर भी लगी गोलियां,पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर | 8 जून 2026

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र स्थित रामपुरा इलाके में सोमवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोली चला दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


घटना के दौरान युवक जिस गाड़ी में सवार था, उस वाहन पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।


घायल युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। उनका कहना है कि दो दिन पहले भी आरोपियों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
(अपडेट जारी…)

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button