|

उद्योग मंत्री चिराग पासवान को दिया बीकानेर आने का न्योताबीकानेर जिला उद्योग संघ के हनुमान झंवर एवं सुनील बलदेवा ने की पासवान से चर्चा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्कृत और उद्योग मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान से दिल्ली में मिलकर बीकानेर की फ़ूड इंडस्ट्री एवं कृषि प्रसंकरण उद्योगों के विकास एवं विस्तार पर चर्चा की । उद्योगपति हनुमान झंवर ने बताया कि बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब है तथा बीकानेर में कृषि आधारित उद्योगों की भी विशाल श्रृंखला है । बीकानेर के खाद्य उत्पाद जिन्होंने केवल भारत देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी धाक बनाए हुए हैं । बीकानेर के भुजिया, पापड़, नमकीन व रसगुल्ले विश्व प्रसिद्ध है । लेकिन फिर भी बीकानेर में फ़ूड इंडस्ट्री के सामने फ़ूड टेस्टिंग लैब की अनुपलब्धता तथा कृषि आधारित उद्योगों के समक्ष मंडी शुल्क व कृषक कल्याण शुल्क जैसे दोहरे टेक्स की बाध्यता यहाँ के उद्योगों को अन्य राज्यों के उद्योगों के समक्ष प्रतिस्पर्धा में टिकने नहीं देते हैं । ऐसी अनेक समस्याएं बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास के समक्ष बाधाएं बनी हुई है । बीकानेर जिला उद्योग संघ यह चाहता है कि आप बीकानेर के फ़ूड व कृषि आधारित उद्योगों को आ रही समस्याओं से निजात दिलवाने हेतु बीकानेर पधारकर उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों से चर्चा का आयोजन करें ताकि ऐसे उद्योगों के विकास एवं विस्तार को नई दिशा मिल सके । इस पर मंत्री पासवान ने शीघ्र ही बीकानेर आकर चर्चा करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर बीकानेर मीडिया जगत के रमजान मुग़ल भी उपस्थित हुए ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button