|

बंगाल वमौसम अलर्ट: देश में कहीं लू का सितम,तो पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी

THE KOLKATA NEWS:-बंगाल;-​देश के कई राज्यों में जहां इन दिनों चिलचिलाती धूप और भीषण लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है, जहां भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

आईएमडी अलर्ट की प्रमुख बातें:

  • तूफान और बिजली का कहर: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी प्रबल आशंका है।
  • ये जिले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित: खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर दार्जिलिंग, हुगली, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग जिलों में देखने को मिलेगा। यहां के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
  • कोलकाता में उमस से बेहाल होंगे लोग: जहां पहाड़ी और उत्तरी जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहीं राजधानी कोलकाता और आसपास के तटीय इलाकों में बारिश की बजाय भारी उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

प्रशासन की अपील:

मौसम विभाग ने तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं और बारिश के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें और बेवजह घरों से बाहर न निकलें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button