पश्चिम बंगाल चुनाव रुझान: BJP को प्रचंड बढ़त, TMC 100 के नीचे; ममता बनर्जी के आवास के बाहर “जय श्री राम” के नारे लगे,बट रहे है झालमुड़ी के पैकेट


THE BIKANER NEWS:;कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कुल 294 सीटों में से 293 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जादुई आंकड़ा पार करते हुए प्रचंड बढ़त बना ली है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 के आंकड़े से नीचे खिसक गई है।

अब तक के रुझान (कुल सीटें: 294 / रुझान: 293):
- BJP: 189
- TMC: 96
- कांग्रेस: 2
- लेफ्ट: 1
- अन्य: 5
ममता के कई दिग्गज मंत्री चल रहे पीछे
ताजा रुझानों में ममता सरकार के कई कद्दावर मंत्रियों को झटका लगता दिख रहा है। मंत्री पुलक रॉय, प्रदीप मजूमदार, शशि पांजा, सिद्दीकुल्ला चौधरी, व्रात्य बसु, दमकल मंत्री, वीरवाहा हांसदा और मलय घटक अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।
ममता बनर्जी की भवानीपुर से बढ़त, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से 7वें राउंड की गिनती के बाद 17,311 वोटों से आगे चल रही हैं। पार्टी के पिछड़ने के रुझानों को देखते हुए ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं को खास संदेश जारी किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है, “काउंटिंग स्टेशन बिल्कुल न छोड़ें। यह BJP की प्लानिंग है कि वे पहले अपनी जीत वाली EVM खोल रहे हैं। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, हम ही जीतेंगे। किसी को भी हताश होने की कोई जरूरत नहीं है।”
जोड़ासांको में BJP को भारी बढ़त
छठे राउंड की गिनती के बाद जोड़ासांको सीट से BJP के विजय ओझा 12,081 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 19,137 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी TMC के विजय उपाध्याय को 7,056 और CPM के भरतराम तिवारी को 914 वोट मिले हैं।
BJP खेमे में जश्न शुरू, ममता के आवास के बाहर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे
रुझानों में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती BJP के खेमे में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास (हरीश मुखर्जी रोड) के पास BJP महिला मोर्चे और अन्य कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया है। वहां जमकर भगवा गुलाल उड़ाया जा रहा है और ‘जय श्री राम’ की नारेबाजी हो रही है। वहीं, कोलकाता स्थित BJP प्रदेश मुख्यालय में भी भारी उत्साह है और कार्यकर्ताओं के बीच पैक्ड झालमुड़ी बांटी जा रही है।
पल-पल की खबरों और ताज़ा अपडेट्स के लिए Kolkata News के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।




































