|

Kolkata:-भक्तिमय माहौल में ‘नानी बाई रो मायरो’ संपन्न, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान

KOLKATA NEWS:-कोलकाता शहर के वीआईपी टावर (कम्युनिटी हॉल) में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। राधा कृष्ण मंदिर के ‘महिला संयुक्त परिवार’ द्वारा 17 मई से 19 मई तक इस अनूठी कृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया गया।
​कथा व्यास पंडित मनीष पुरोहित जी महाराज ने प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। उनके द्वारा सुनाए गए नानी बाई के मायरे के मार्मिक प्रसंगों ने उपस्थित सभी भक्तों को भाव-विभोर कर दिया और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महिला संयुक्त परिवार और राधा कृष्ण मंदिर के सभी भक्तगणों की विशेष भूमिका रही। आयोजन की व्यवस्थाओं और संचालन में मुख्य रूप से चंदा सोमानी, सरला बिनानी, प्रभा महेश्वरी, अंजु गोयल, रिंकी शर्मा, शिल्पी जालान, ज्योति डागा, स्वाति गुप्ता, काँता बाहेती, रेखा बसाई वाला और माया पेड़ीवाल सहित कई अन्य महिलाओं ने सक्रिय रूप से सेवा कार्य किया।
​कथा के समापन अवसर पर महाआरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तो ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button