बीकानेर: आपसी रंजिश में डेयरी बूथ को पेट्रोल डालकर जलाया, सबूत मिटाने को सीसीटीवी कैमरे तोड़े; पुलिस जांच में जुटी

THE BIKANER NEWS:- :बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मेडिकल चौराहे के पास स्थित डेयरी बूथ को देर रात कुछ युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। आगजनी से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और कैमरों को तोड़कर चकनाचूर कर दिया। इससे घटना का रिकार्ड होना संभव नहीं हो पाया।
सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को सौंप दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



































