|

Bikaner:-नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,पाँच किलो डोडा पोस्त के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:–बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेसवे पर चौहिलावाली के पास चेकिंग के दौरान 5 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अवैध मादक पदार्थ और लग्जरी वाहनों की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को नाकाबंदी की थी। बीकानेर से हनुमानगढ़ की ओर आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो (UP 23 P 4444) और एक कैंटर (PB 03 BQ 0487) को रोका गया।

स्कॉर्पियो का चालक अमनदीप कुमार (34) बठिंडा, पंजाब का निवासी है। कैंटर चालक जगराज सिंह (46) भी बठिंडा का ही रहने वाला है। जांच में पता चला कि कैंटर की बॉडी के नीचे की ओर एक गुप्त कैबिन बनाई गई थी, जिसमें डोडा पोस्त के कट्टे छिपाए गए थे। इस गुप्त कैबिन के ऊपर सब्जी की खाली क्रेट्स रखी हुई थीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुभाषचंद कच्छवा के नेतृत्व में ओमप्रकाश, देवीलाल, चेतनप्रकाश, राजीव और भीमसिंह शामिल थे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button