|

राजस्थान में सूखे के हालात: 14 जिलों की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषितकम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों और पशुपालकों को मिलेगी राहत

THE BIKANER NEWS:-जयपुर। राजस्थान में मानसून की बेरुखी और औसत से कम बारिश के चलते कई इलाकों में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। फसलों को हुए नुकसान, गिरते भूजल स्तर और पानी की किल्लत को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के 14 जिलों की कुल 80 तहसीलों को गंभीर एवं मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया है।


इस संबंध में आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, इससे संबंधित प्रावधान प्रकाशन की तिथि से आगामी छह महीने तक प्रभावी रहेंगे।
पशुपालकों के लिए खुलेंगे चारा डिपो
सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन को राहत देने के लिए चारा डिपो खोले जाएंगे। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के अनुसार, सरकार प्रभावित किसानों और पशुपालकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। चारा डिपो खुलने से पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
इन जिलों की तहसीलें होंगी प्रभावित


सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सूखाग्रस्त घोषित तहसीलों का जिलावार विवरण इस प्रकार है—
जोधपुर: 12 तहसीलें
जालोर: 10 तहसीलें
बाड़मेर: 10 तहसीलें
बालोतरा: 9 तहसीलें
पाली: 8 तहसीलें
डूंगरपुर: 7 तहसीलें
जैसलमेर: 7 तहसीलें
फलोदी: 7 तहसीलें
बांसवाड़ा: 3 तहसीलें
ब्यावर: 2 तहसीलें
चूरू: 2 तहसीलें
बीकानेर: 2 तहसीलें
नागौर: 1 तहसील
सिरोही: 1 तहसील
बाड़मेर और बालोतरा में भी सूखे का असर
बाड़मेर जिले की गडरा रोड, चौहटन, बाड़मेर, बायतू, सेड़वा, रामसर, शिव, धनाऊ, बाड़मेर ग्रामीण और बटाडू तहसीलों को सूची में शामिल किया गया है।
वहीं, बालोतरा जिले की गुड़ामालानी, कल्याणपुर, पचपदरा, गिड़ा, धोरीमन्ना, पाटोदी, समदड़ी, सिवाना और सिणधरी तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
किसानों और पशुपालकों को राहत की उम्मीद
सूखे की मार से प्रभावित किसानों के सामने फसलों की पैदावार और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में सरकार के इस फैसले से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। अब किसानों और पशुपालकों की नजर सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता और चारा डिपो खोलने की प्रक्रिया पर रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button