|

बड़ी खबर:-पंचायत सिमिति चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने किया सुसाइड,इलाके में फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-राजस्थान :-पंचायत सिमिति के चुनाव से ठीक पहले दुखद खबर सामने आई है, कोंग्रेस प्रत्याशी ने की आत्महत्या, मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है जहाँ मांगता पंचायत समिति के वार्ड-8 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल (45) की बुधवार तड़के मौत हो गई। उनका शव गांव में स्थित खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।


खेत में पेड़ से लटका मिला शव


जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के आलमजी का थान (उड़ासर) गांव की है। बुधवार सुबह करीब 4 बजे मोहनलाल पुत्र पूनमाराम अपने खेत पर गए थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें पेड़ से लटका देखा तो ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया


सदर थाना सीआई देवीचंद ढाका के अनुसार, पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
22 अक्टूबर को होनी थी वोटिंग


गौरतलब है कि मांगता पंचायत समिति में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 22 अक्टूबर को मतदान होना है। वार्ड-8 से कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें कांग्रेस के मोहनलाल के अलावा भाजपा के भभूता राम और आरएलपी के ओमप्रकाश शामिल हैं।
मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button