|

‘द बीकानेर न्यूज़’ लेकर आ रहा है ‘प्रतिभा खोज सीजन 2’,जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने किया कला व संस्कृति महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

THE BIKANER NEWS​बीकानेर। शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और राजस्थानी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘द बीकानेर न्यूज़’ एक बार फिर अपना बहुचर्चित कार्यक्रम ‘प्रतिभा खोज सीजन 2’ (कला एवं संस्कृति महोत्सव) लेकर आ रहा है। जिसको लेकर बीकानेर की जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया
आपको बता दे पिछले साल की अपार सफलता को देखते हुए इस बार भी यह कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध धरणीधर ऑडिटोरियम में ही आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तारीखों की आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।
​इस महोत्सव में बच्चों से लेकर महिलाओं तक, सभी के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए प्रतिभागियों को अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है।
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
​प्रतियोगियों के लिए निर्धारित ग्रुप:
​ग्रुप A: 1 से 9 वर्ष के बच्चों के लिए
​ग्रुप B: 10 से 16 वर्ष के किशोरों के लिए
​ग्रुप C (विशेष): केवल महिलाओं व बालिकाओं के लिए (आयु वर्ग: 1-15 वर्ष और 16-40 वर्ष)
​मंच पर सजेगा कला का रंग (स्टेज शो):
​साफा व पगड़ी बांधना
​सुपर मॉम प्रतियोगिता
​गायन
​राजस्थानी सोलो डांस और ग्रुप घूमर
​मॉडलिंग (केवल भारतीय पारंपरिक परिधानों में)
​व अन्य कई आकर्षक प्रस्तुतियां
​अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं:
स्टेज शो के अलावा कला प्रेमियों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं:
​मेहंदी
​रंगोली
​ड्रॉइंग एवं स्केचिंग
​पेंटिंग व अन्य कलाकृतियां
​रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क जानकारी:
​इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनने और अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रतिभागी आयोजकों से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 99506-13613
📞 93512-03235
9831446506
साथ ही हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से भी जुड़े रहे जिस से आपको पूरी जानकारी मिलती रहेगी

join group👇👇

https://chat.whatsapp.com/BT2myez5QfPA9qQQOpR5Rw?mode=gi_t

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button