|

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुगल रोड बीकानेर में स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पुगल रोड, बीकानेर में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने स्वावलम्बी भारत अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

वरिष्ठ अध्यापक श्री धनराज सोनी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्वरोजगार के महत्व को समझाया और अभियान से विद्यालय को जोड़ने पर आभार जताया।

अभियान के जिला स्वावलम्बन केंद्र, मोहता चौक बीकानेर से पूर्णकालिक कार्यकर्ता रघुवीर शर्मा ने स्वावलम्बी भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों, उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी व निजी संस्थाओं तथा Earn While Learn के अंतर्गत पढ़ाई के साथ कमाई करने के तरीकों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 12 छात्र-छात्राएं, जो पढ़ाई के साथ काम कर स्वरोजगार कर रहे हैं – जैसे बाइक मिस्त्री, ट्रक मिस्त्री, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग, मेहंदी, पापड़ निर्माण आदि – को अभियान के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं टीम 11 के परमेश्व अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में रोजगार सेल का गठन भी किया गया, जिसमें श्रीमती ज्योति को प्रभारी एवं श्री धनराज सोनी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

रघुवीर शर्मा ने बताया कि समय-समय पर विद्यालय में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं के सहयोग से स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान छात्रों के साथ स्वरोजगार एवं कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा भी हुई।

कार्यक्रम में परमेश्व अग्रवाल, आदित्य बिश्नोई, श्रवण राइका, अशोक जोशी, भवानी शंकर जाजड़ा, कौशल शर्मा, श्रीनाथ, जयराम मंडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ज्योति ने सभी का आभार जताया और इसे भविष्य निर्माण की दिशा में अत्यंत उपयोगी कदम बताया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button