|

बीकानेर में पहली बार 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव, एक ही छत के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचनवृंदावन की ब्रज मंडली करेगी भव्य रासलीला

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में पहली बार एक ही छत के नीचे पांच अलग-अलग धार्मिक कथाओं का वाचन किया जाएगा। सेवन स्टार फाउंडेशन एवं सनातन मित्रमंडल के तत्वावधान में 22 से 31 दिसंबर तक ओझा सत्संग भवन-2 में 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव में जहां अलग-अलग विद्वान पंडित पांच धार्मिक कथाओं का वाचन करेंगे, वहीं वृंदावन की ब्रज मंडली द्वारा मनमोहक रासलीला की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया।
बाहेती भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम महेंद्र चूरा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 5:15 बजे तक पांचों कथाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाचन किया जाएगा।
पांच कथाओं का होगा वाचन
आयोजन के तहत 22 व 23 दिसंबर को पं. श्रीगोपाल नारायण व्यास श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन करेंगे। 24 व 25 दिसंबर को पं. आशाराम व्यास के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा होगी। 26 व 27 दिसंबर को पं. संजय व्यास श्रीराम कथा सुनाएंगे। 28 व 29 दिसंबर को कोलकाता के पं. लक्ष्मीकांत व्यास श्री बाबा रामदेव चरित कथा का वाचन करेंगे। वहीं 30 व 31 दिसंबर को पं. मुरली मनोहर व्यास श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे।
आठ दिन होगी वृंदावन की भव्य रासलीला
महोत्सव का विशेष आकर्षण वृंदावन की ब्रज मंडली द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली दिव्य रासलीला होगी। 23 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।
कलश यात्रा से होगा महोत्सव का आगाज, संगीतमय सुंदरकांड भी
चूरा ने बताया कि महोत्सव से एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर से रवाना होगी। यात्रा मूंदड़ा चौक, हर्षों का चौक, रत्ताणी व्यासों का चौक, सदाफते, बारह गुवाड़ और नत्थूसर गेट होते हुए ओझा सत्संग भवन पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
कलश यात्रा के बाद शाम 6 बजे बीकानेर मानस परिवार की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। इसकी पूर्णाहुति पर पूनरासर हनुमान मंदिर परिवार की ओर से महाआरती की जाएगी।
संत-महात्माओं का मिलेगा सानिध्य
11 दिवसीय कथा महोत्सव में देशभर के अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा। इनमें काशी करपात्री धाम के अधिष्ठाता सर्वेश्वरानंद महाराज, सागर आश्रम बीकानेर के अधिष्ठाता श्रीधरानंद सरस्वती महाराज, श्री नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ महाराज, राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज, शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज, गायत्री पीठ सागर के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज, मुरली मनोहर धोरा के श्यामसुंदर महाराज तथा बाल संत छैल बिहारी महाराज सहित अनेक संत शामिल होंगे।
कथा महोत्सव की पूर्णाहुति के अवसर पर 31 दिसंबर को महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में पंडित राजेंद्र किराडू, कन्हैयालाल जोशी, जगतनारायण कल्ला, भंवर पुरोहित, दाऊलाल व्यास, बृजराज जोशी, बुलाकीदास व्यास, गोविन्दनारायण चूरा, श्यामसुंदर व्यास, महीधर नारायण पुरोहित, कमल डागा, कुनाल डागा, निर्मल कुमार दम्माणी, देवकिशन चांडक, गोरधन बिन्नाणी, पं. सुशील किराडू, पं. अशोक किराडू, राजेंद्र किराडू, राधेश्याम सोनी, विनोद सोनी, घनश्याम सोनी, नंदकिशोर चांडक, हरगोपाल पुरोहित, कमल नारायण पुरोहित, हरिनारायण चूरा, सुरेंद्र कुमार चूरा, कैलाश राठी, रामकुमार अग्रवाल, अशोक आचार्य, नरेश पुरोहित, अशोक बिस्सा, भंवर उपाध्याय, वीरेंद्र किराडू, गोविन्द व्यास, इंद्र जोशी, महावीर सांखला, संतोष पुरोहित, राजेंद्र व्यास, श्रीकांत व्यास, राजकुमार व्यास एवं बालकिशन व्यास सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button