|

बीकानेर कोतवाली पुलिस की दोहरी सफलता: मादक पदार्थ तस्कर और 3 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत बीकानेर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर और तीन साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश एवं एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई।


ऑपरेशन नीलकंठ के तहत तस्कर गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कोतवाली थानाधिकारी श्रीमती सविता डाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साकिर (25) पुत्र जाकिर, निवासी मोदियों का कुआं, चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई है ताकि मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके।


3 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
वहीं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुकेश मेघवाल (24) पुत्र किशनलाल, निवासी रामपुरा बस्ती (हाल निवासी अमरपुरा बास, भीनासर) को गिरफ्तार किया।


आरोपी आर्म्स एक्ट के एक मामले में वर्ष 2020 से दर्ज प्रकरण में पिछले तीन वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की सहायता से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
कोतवाली पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों को अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button