|

अंडरब्रिज से गिरे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर।कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार अंडरब्रिज से गिरने से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना 3 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।


इस संबंध में डूडी पेट्रोल पंप के पीछे बंगलानगर निवासी दीपक व्यास ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके मामा महेन्द्र उपाध्याय पुत्र पुनमचंद उपाध्याय 3 फरवरी की शाम रानी बाजार अंडरब्रिज से गिर गए थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 7 फरवरी को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button