राधिका के निर्णायक गोल से उदय क्लब बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में PFC को 1-0 से हराया

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर/गजनेर:
प्रोग्रेस फुटबॉल क्लब (PFC) गजनेर के तत्वावधान में आयोजित बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला आज जोश और रोमांच से भरा रहा। खिताबी भिड़ंत में उदय क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए पीएफसी (PFC) क्लब को 1-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
राधिका ने 25वें मिनट में किया विजयी गोल
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पीएफसी क्लब की टीम ने गोल करने के कई शानदार प्रयास किए, लेकिन उदय क्लब की रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रही। मैच के पहले हाफ के 25वें मिनट में उदय क्लब की खिलाड़ी राधिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में पीएफसी की बालिकाओं ने वापसी के लिए पूरा जोर लगाया और लगातार आक्रमण किए, लेकिन उदय क्लब के खिलाड़ियों ने उन्हें गोल करने से रोके रखा। अंततः राधिका का वह एक गोल निर्णायक साबित हुआ और उदय क्लब ने फाइनल जीत लिया।
इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
उदय क्लब की जीत में पूरी टीम का सामूहिक प्रयास रहा। अनीशा बिश्नोई, वंदना, मोनिका, राधिका, उर्मिला बिश्नोई, आनंदी, किरण, रेणु, रिया जोशी, पूर्वी, रवीना और दीक्षा ने मैदान पर शानदार खेल दिखाया।
बधाई और सम्मान
विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्लब सचिव शंकर बोहरा, एनआईएस (NIS) कोच नारायण बिस्सा, पंडित महेंद्र व्यास, शिव शंकर जागा, जेपी रंगा और अन्य सभी सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी ने उदय क्लब की इस जीत पर हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।






































