|

निःशुल्क प्रवेशित विद्यार्थियों की यूनिट कॉस्ट बढ़ोतरी व आरटीई बकाया भुगतान को लेकर सेवा संगठन ने सौंपा ज्ञापन

बीकानेर। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) राजस्थान ने प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में निःशुल्क प्रवेशित विद्यार्थियों को दी जाने वाली यूनिट कॉस्ट में वृद्धि, वर्ष 2014 से वर्तमान सत्र तक लंबित आरटीई भुगतान, पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेशित विद्यार्थियों का पुनर्भरण तथा वर्तमान सत्र का भुगतान टाइम फेम के अनुसार करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे।

प्रदेश प्रवक्ता शैलेश भादाणी ने बताया कि आज राजस्थान के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय विधायकों, जिला शिक्षा अधिकारियों और मंत्रीगणों को ज्ञापन दिए गए।

बीकानेर जिला इकाई द्वारा भी प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू और आरटीई प्रभारी चंद्रकला किरण के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर नगर संयोजक शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश भादाणी, रामकिशन धारणवाल, रियाज कादरी सहित बीकानेर के निजी विद्यालयों के संचालक मौजूद रहे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों—नागौर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, गंगानगर, सिरोही, बाड़मेर, पाली आदि में भी संगठन पदाधिकारियों द्वारा जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया।

संगठन ने सरकार से लंबित आरटीई राशि शीघ्र जारी करने और भविष्य में भुगतान समयबद्ध करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button