|

कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा

THE BIKANER NEWS:-आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर की ओर से अधीक्षण अभियंता, बीकानेर को कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

1 उपार्जित अवकाश (PL) के भुगतान का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
2 यात्रा विपत्र (TA बिलों) का लंबित भुगतान किया जाए।
3 मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
4 दीपावली बोनस समय से पूर्व एवं बिना किसी कटौती के दिया जाए।
5 कर्मचारियों को टूल किट एवं मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाए।
कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर के जिला अध्यक्ष संजय कुमार देवड़ा, जिला महामंत्री निर्मल कुमार देवड़ा, जिला मंत्री नवीन स्वामी, प्रदेश मंत्री दिलीप व्यास, डिस्कॉम सह-संगठन मंत्री मूलचंद गेदर, जिला बीएमएस कोषाध्यक्ष रामदेव सांखला, जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप भाटी, सह कोषाध्यक्ष अशोक भाटी, प्रचार मंत्री पुरखाराम, कैलाश लीलर, जिला संगठन मंत्री, डिस्कॉम मंत्री धर्माराम चौधरी, सह कार्यालय मंत्री दीपचंद चांवरिया, रविंद्र संधू, गिरधर गोपाल सोलंकी, जितेंद्र राणा, रमेश खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। संघ का उद्देश्य कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करवाना तथा उन्हें समय पर उनका हक दिलाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button