|

निकाय चुनाव 2026: मेयर पद हुआ सामान्य, नोखा ओबीसी ओपन; जानिए जिले की सभी सीटों का आरक्षण

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 13 अगस्त। प्रदेश में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनावों को लेकर नगर निगमों के महापौर, नगर परिषदों के सभापति और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। इसके साथ ही बीकानेर जिले की नगर निकाय सीटों की आरक्षण स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।


सबसे अहम फैसला बीकानेर नगर निगम को लेकर सामने आया है, जहां मेयर पद अनारक्षित (सामान्य/ओपन) घोषित किया गया है। इससे अब किसी भी वर्ग का उम्मीदवार इस पद के लिए चुनाव लड़ सकेगा और शहर की राजनीति में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
नोखा नगर पालिका का अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन श्रेणी में रखा गया है। यानी इस सीट पर ओबीसी वर्ग के महिला और पुरुष, दोनों उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।


जिले की नई नगर पालिकाएं खाजूवाला और लूणकरणसर में भी अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं नापासर नगर पालिका के पहले चुनाव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
बीकानेर नगर निगम की वर्तमान स्थिति
नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं।
पिछले कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोर्ड बना था।
सुशीला राजपुरोहित मेयर रहीं।
मतदाता संख्या
वर्ष 2026 की नवीनतम विशेष मतदाता सूची के अनुसार बीकानेर जिले में कुल 17,50,408 मतदाता पंजीकृत हैं। आगामी निकाय चुनावों में यही मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button