आधी रात को स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में पांच घायल


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात स्टेट हाईवे पर तोलियासर के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग सरदारशहर के निवासी हैं और श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रहे थे। हादसे में लियाकत अली, भंवरदीन, इकबाल, हाकम और असलम घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।





































