|

बीकानेर:-वांटेड अपराधी हैरी बॉक्सर 5 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए करवाई फायरिंग, रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अमेरिकी एजेंसी ICE ने दबोचा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा और बीकानेर पुलिस का वांटेड अपराधी हैरी बॉक्सर उर्फ हरिश्चंद्र जाट को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। उसे जल्द ही भारत लाए जाने की संभावना है। भारत आने के बाद बीकानेर की सदर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार कर फायरिंग के मामले में पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार, पिछले साल 10 सितंबर को बीकानेर के शार्दुलगंज स्थित व्यवसायी सुखदेव-धनपत चावल के घर पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के लिए फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद हरियाणा के सांसी निवासी सुन्दर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने हैरी बॉक्सर के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने सहित आवश्यक दस्तावेज भेजे थे। इसी आधार पर अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे गिरफ्तार किया है।

पांच आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस फायरिंग प्रकरण में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें हरियाणा और बीकानेर के सुनील नायक, संजय नायक, विक्की धानका, रमनदीप और शिवसिंह भलुरी शामिल हैं।

अब हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। भारत लाए जाने के बाद सदर थाना पुलिस उससे फायरिंग की साजिश और फिरौती प्रकरण को लेकर पूछताछ करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button