|

बिजली विभाग में निजीकरण की खबरें अफवाह, 30 अप्रैल की रैली स्थगित

राजस्थान में बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं पर विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। डिस्कॉम प्रशासन ने साफ कहा है कि राज्य सरकार की ओर से किसी भी सर्किल को निजी हाथों में देने का कोई प्रस्ताव न तो विचाराधीन है और न ही पहले कभी रहा है।


डिस्कॉम एमडी एवं ऊर्जा सचिव-सीएमडी आरती डोगरा और बिजली कर्मचारी संगठनों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद जोधपुर डिस्कॉम के एमडी भंवर लाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निजीकरण को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह अफवाह हैं।
इस आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारी संगठनों ने 30 अप्रैल को जोधपुर में प्रस्तावित रैली को स्थगित करने का निर्णय लिया है। संयुक्त संघर्ष समिति के ओम कड़वासरा ने इसे कर्मचारियों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि फिलहाल रैली टाल दी गई है, लेकिन भविष्य में किसी भी स्थिति के लिए कर्मचारी तैयार रहेंगे।
बातचीत के सकारात्मक परिणाम के बाद फिलहाल बिजली विभाग में माहौल शांत नजर आ रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button