कोलकाता के श्री बैकुण्ठनाथ मन्दिर में बह रही है भक्ति की रसधार: श्रीमद् भागवत कथा में आज धूमधाम से मनेगा ‘नन्दोत्सव’


KOLKATA NEWS:-कोलकाता: महानगर के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट स्थित श्री बैकुण्ठनाथ मन्दिर में इन दिनों अध्यात्म और भक्ति की अविरल रसधार बह रही है। ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ एवं ‘महिला विकास मंच’ के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह तक चलने वाले संगीतमय ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह ज्ञानयज्ञ 1 जून 2026 (सोमवार) से प्रारम्भ हुआ है और 7 जून 2026 (रविवार) तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. मनीष पुरोहित जी महाराज अपने श्रीमुख से उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।

आयोजन से जुड़े आशु अग्रवाल ने बताया कि आज, 4 जून को कथा के चतुर्थ दिवस की पूजा में नन्दोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले इस उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ और ‘महिला विकास मंच’ की सभी सदस्याएं मिलकर इस उत्सव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई हैं, ताकि इस प्रसंग को जीवंत और भव्य बनाया जा सके।
भागवत के मनोरथी एवं आयोजन समिति इस पुनीत कार्य में ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ की जिन सदस्याओं ने भागवत के मनोरथी के रूप में
श्रीमती वर्षा आशु अग्रवाल श्रीमती वीणा श्री प्रेमकृष्ण आचार्य श्रीमती संगीता हरिनारायण मल श्रीमती रितु श्याम अग्रवाल।श्रीमती सुनीता राजेश दम्माणी श्रीमती विनीता महेश लाखोटिया श्रीमती रितु आलोक बाहेती श्रीमती सरिता शशिकांत पारीक श्रीमती सुमित्रा श्री सुनील हर्ष श्रीमती सुषमा वीरेन्द्र पाण्डेय इन सभी सदस्यों के साथ-साथ ‘महिला विकास मंच’ के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से यह संगीतमय भागवत कथा सफलता के शिखर को छू रही है और महानगर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर धर्म लाभ उठा रहे हैं।



































