|

शहर के इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है, जो प्रकाश चित्र के पीछे स्थित मकान की है।
जानकारी के अनुसार भवानी शंकर (36) पुत्र बालकिशन ने अपने घर की छत पर बने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को वह कमरे में पंखे से लटका मिला और उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में मृतक के पिता बालकिशन ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिता के अनुसार भवानी शंकर पिछले कुछ समय से गुमसुम रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button