|

पिपलोदी के राजकीय विधालय हादसे में जान गवाने वाले मासूमो के परिजनों को 50-50 लाख और संविदा पर सरकारी नौकरी मिले:नोखा विधायक ने लिखा पत्र

THE BIKANER NEWS:/झालावाड़ के पिपलोदी के राजकीय विधालय हादसे के बाद एक और सरकारी स्कूल के बरामदे की छत भरभार कर गिरी,हादसे के समय बच्चे मैदान में प्राथना कर रहे थे,टला हादसा, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने बताया इसी वर्ष मेरे विधानसभा क्षेत्र नोखा के राजकीय विद्यालय, केड़ली में बने जर्जर जलकुंड की पट्टियां टूट जाने से 3 मासूम बालिकाएं काल
कलवित हो गयी थी । तत्समय मैने विधानसभा सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से प्रदेश में जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण सरकारी भवनों व इमारतों की स्थिति तलब कर ऐसे भवनों व इमारतों को
चिन्हित कर उनके जीर्णोद्धार बाबत् बजट आवंटन हेतु सदन में सरकार से आग्रह किया था । परन्तु राज्य सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और झालावाड़ के पिपलोदी के राजकीय
विद्यालय में अध्ययनरत 7 मासूम बालक एक बार फिर से सरकारी तंत्र की नाकामी के चलते
अकाल मृत्यु का ग्रास बन गये। वहां के राजकीय विद्यालय के भवन की छत गिरने से 07 मासूमों
की जान चली गई और कई मासूम गंभीर रूप से घायल हो गये ।
ऐसा ही वाक्या कल दिनांक 26.07.2025 को नागौर के डेगाना उपखंड के खारियावास
के राजकीय विद्यालय में देखने को मिला है वहां भी राजकीय विद्यालय भवन के बरामदे की छत
भरभरा कर गिर गयी गनीमत यह रही की हादसे के समय बच्चे मैदान में प्रार्थना सभा में थे ।
ईश्वर का शुक्रिया है कि एक बड़ा हादसा टल गया। जिसके बाद मेने फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री को खत लिखकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि झालावाड़ के पिपलोदी में राजकीय विद्यालय की छत गिरने से हुये हादसे में जान गंवाने वाले मासूमों के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख की आर्थिक सहायता व प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य को संविदा पर सरकारी
नौकरी एवं हादसे में घायल हुये मासूमों के परिजनों को कम से कम 30-30 लाख रूपये की
आर्थिक सहायता देने के निर्देश प्रदान करने के साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृति
नहीं हो इसके लिये राजस्थान प्रदेश के जर्जर व जीर्ण शीर्ण सरकारी भवनों व इमारतों की स्थिति
तत्काल तलब करवाकर उनकी मरम्मत हेतु यथाशीघ्र बजट आवंटित करवार जीर्ण शीर्ण सरकारी
भवनों व इमारतों का जीर्णोद्धार करवाकर प्रदेश की जनता को अनुगृहीत करवावें ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button