|

एक मौत, 13 घायल… आखिर किसके संरक्षण में दौड़ रहे ‘मौत के टिपर’? निगम प्रशासन की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल!

THE BIKANER NEWS | बीकानेर।अगर आप सड़क पर पैदल चल रहे हैं या वाहन से कहीं जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर अब आमजन की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इन टिपरों से जुड़े हादसों में अब तक 13 लोग घायल हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ताजा मामला ब्रह्मा कुमारी सर्किल स्थित हनुमान मंदिर के पास का है, जहां गुरुवार सुबह कचरा संग्रहण टिपर चालक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला को चोटें आईं। आरोप है कि टिपर चालक नशे की हालत में था।घटना की सूचना मिलने पर पार्षद मनोज विश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने टिपर चालक को किनारे खड़ा करवाया और तत्काल निगम आयुक्त को फोन किया। आयुक्त द्वारा फोन नहीं उठाने पर उन्होंने उपायुक्त से संपर्क किया। इस दौरान विश्नोई ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।पार्षद का आरोप है कि कचरा संग्रहण का ठेका एक वरिष्ठ भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण निगम आयुक्त ठेका कंपनी को नोटिस तक जारी नहीं कर पा रहे हैं। जबकि इन टिपरों की लापरवाही के चलते एक परिवार अपने मुखिया को खो चुका है।सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद भी प्रशासन मौन क्यों?लगातार हो रहे हादसों के बाद नगर निगम और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में कचरा संग्रहण टिपरों की टक्कर से कई लोग घायल हुए हैं। वहीं बुजुर्ग केशव दत्त आचार्य की हादसे में मौत ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), नंबर और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह वाहन संचालन की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।आमजन का सवाल है कि आखिर प्रभावशाली लोगों से जुड़े ठेकों पर कार्रवाई करने में प्रशासन को क्या परेशानी है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों का जमीर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं जागेगा?पंचशती सर्किल पर एक माह में दूसरी दुर्घटनाहैरानी की बात यह है कि पिछले एक महीने में पंचशती सर्किल पर कचरा संग्रहण टिपर से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले एक टिपर चालक गलत दिशा में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार चुका है। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया था।अब इसी क्षेत्र के पास फिर एक टिपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला घायल हो गई।इसके अलावा पवनपुरी क्षेत्र में दो, जयपुर रोड पर दो और गोकुल सर्किल पर एक दुर्घटना सामने आ चुकी है। इन घटनाओं में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य मामलों में वाहनों को नुकसान पहुंचा।अब कार्रवाई का इंतजारशहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था का उद्देश्य सफाई और जनसुविधा है, लेकिन यदि यही वाहन लोगों की जान के लिए खतरा बनने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन इन लगातार हो रहे हादसों पर संज्ञान लेकर ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करता है या फिर आमजन की सुरक्षा इसी तरह भगवान भरोसे छोड़ दी जाएगी।सवाल बड़ा है—आखिर कब जागेगा निगम प्रशासन और कब थमेगा मौत के टिपरों का यह सिलसिला?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button