कोलकाता:-साउथ सिटी की 27वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं से ढका इलाका; निवासियों में फैली दहशत


THE BIKANER NEWS:-कोलकाता: दक्षिण कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित साउथ सिटी आवासन परिसर की 27वीं मंजिल पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। अचानक भड़की आग और उससे निकलते घने धुएं ने पूरे इलाके को घेर लिया, जिससे टावर में रह रहे निवासियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग सर्वेंट्स क्वार्टर के पास लगी थी। हादसा होते ही एहतियात के तौर पर पूरे टावर की बिजली आपूर्ति तुरंत काट दी गई और लिफ्ट का संचालन भी रोक दिया गया। इसके चलते ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
राहत की बात यह है कि कड़ी मशक्कत के बाद फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग किन वजहों से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।




































