जैसलमेर जिले में अकाल राहत: पशुओं के लिए खुलेगा चारा डिपो, जिला कलेक्टर कार्यालय ने जारी की प्रशासनिक स्वीकृति


THE BIKANER NEWS:-जैसलमेर:आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जैसलमेर जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिले में पशुओं के लिए चारा डिपो खोलने को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।

संवत् 2083 में जैसलमेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों को अभावग्रस्त (अकाल) घोषित किए जाने के फलस्वरुप, पशुओं को अनुदानित दरों पर चारा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों/चारा उत्पादक सहकारी समितियों के अंतर्गत चारा डिपो स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्य बिंदु:
- विभाग: आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार (कार्यालय जिला कलेक्टर, जैसलमेर)।
- उद्देश्य: अभावग्रस्त क्षेत्रों के पशुओं और गोवंश को निर्धारित दरों पर सुगमता से चारा उपलब्ध कराना।
दिशा-निर्देश:
- चारे का क्रय, परिवहन और वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित नियमों और समितियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।
- चारे के परिवहन अनुदान और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला कलेक्टर द्वारा गठित उपखंड स्तरीय समितियों द्वारा निगरानी रखी जाएगी।
- डिपो पर चारे की उपलब्धता और भौतिक सत्यापन नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।




































