|

वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में छूट की मांग: आनंद पुरोहित ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

THE BIKANER NEWS:;जैसलमेर ​स्वर्णनगरी जैसलमेर के 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक व पेंशनभोगी श्री आनंद पुरोहित ने रेल यात्रियों और बुजुर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट किराए में पूर्व में मिलने वाली रियायत को पुनः बहाल करने की पुरजोर मांग की है।

​आनंद पुरोहित ने अपने ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी से पहले भारतीय रेलवे में बुजुर्ग पुरुषों को 40 प्रतिशत और महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए की रियायत दी जाती थी। हालांकि, महामारी के दौरान इस सुविधा को स्थगित कर दिया गया था। महामारी समाप्त होने के लंबे समय बाद भी यह रियायत शुरू नहीं की गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

​उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सीमावर्ती जिले जैसलमेर सहित देशभर के करोड़ों बुजुर्गों के लिए पूरा किराया देकर यात्रा करना अत्यंत कठिन हो रहा है। इसलिए बुजुर्गों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस जनकल्याणकारी छूट को पूर्ववत रूप से पुनः बहाल कर राहत प्रदान की जानी चाहिए। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button