सनातन धर्म साधना पीठ की ओर से 3 अक्टूबर को महालक्ष्मी माता का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

THE BIKANER NEWS:-पबीकानेर, 1 अक्टूबर 2026 सनातन धर्म साधना पीठ की ओर से 3 अक्टूबर 2026 यानी अश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी माता का प्राकट्य उत्सव श्री अष्टमहालक्ष्मी आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर, सुजानदेसर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिर के अधिष्ठाता पंडित भाईश्री ने बताया कि ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी का अवतरण पृथ्वी पर आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माना गया है। इसी संदर्भ में बीकानेर के एकमात्र अष्टमहालक्ष्मी मंदिर में प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः कालीन सत्र में महालक्ष्मी माता के आठो स्वरूप का षोडशोपचार पूजन अर्चन किया जाएगा। सायं कालीन सत्र में महालक्ष्मी माता की मनमोहक सजीव झांकी, छप्पन भोग, खीर प्रसाद एवम महाआरती की जाएगी।
विशेष बात यह रहेगी कि सायं कालीन महाआरती में जो भी भक्त मंदिर में दर्शन हेतु आएंगे उनको मंदिर समिति की ओर से पूरे वर्ष भर माता रानी के पूजन किये चरणों से प्राप्त हुए रुपये/पैसो की पोटली भक्तो में आशीर्वाद स्वरूप बांटी जाएगी।
मंदिर समिति पूरे बीकानेर के निवासियों से यह आग्रह करती है कि यह हमारा सौभाग्य है कि बीकानेर में माता लक्ष्मी के अष्ट स्वरूपों का दर्शन करने के लिए आप सभी अवश्य पधारे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी एवम गुब्बारों से सजावट की जाएगी।इस कार्यक्रम हेतु मंदिर के सदस्य एवम मोहल्लेवासी तैयारियां करने में जुटे हुए है।




































