|

लूणकरणसर: 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से तीन नंदियों की मौत

THE BIKANER NEWS:-​लूणकरणसर/गारबदेसर:लूणकरणसर क्षेत्र के गारबदेसर में 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटने से एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुख्य सरदारशहर रोड पर कागासर फांटा के पास हुए इस हादसे में टूटी हुई विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन नंदियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

​ग्रामीणों का आरोप है कि यह 11 हजार केवी की लाइन काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। इसकी सूचना कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी थी, लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते लाइन को दुरुस्त कर दिया होता, तो इस हादसे को आसानी से टाला जा सकता था।

​प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही का आलम यह रहा कि हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। वहीं, विद्युत विभाग की लाइनमैन टीम घटना के लगभग 12 घंटे बाद वहां पहुंची, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और अधिक भड़क गया।

​मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से कड़ी मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त 11 हजार केवी लाइन की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। इसके साथ ही, पूरे इलाके में विद्युत लाइनों का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े जनहानि या हादसे की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button