शहर के इस थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला


बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के करनाणी मोहल्ले में एक युवक द्वारा घर के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन युवक को तत्काल मुंधड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, खुशाल राठी पुत्र बृजमोहन राठी ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके भाई शुभम राठी ने 23 सितंबर की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच घर के ऊपर बने कमरे में फांसी लगा ली।
घटना का पता चलने पर परिजन शुभम को मुंधड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





































