बीकानेर दौरा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माथोड़ी देर में पहुचेंगे बीकानेर, ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ और पीएम के लाइव शो में करेंगे शिरकत,ये रहेगा कार्यक्रम


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:%-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बीकानेर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विशेष विमान से सुबह 8 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय जाएंगे।
विश्वविद्यालय में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान वह प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से भी जुड़ेंगे। इस दौरे के समय मुख्यमंत्री शहर और देहात के भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा भी करेंगे। इन चर्चाओं में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली हार पर मंथन होगा, साथ ही आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। भाजपा नेता मनीष सोनी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम:
- सुबह 8:00 बजे: विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पर आगमन।
- सुबह 8:30 से 10:30 बजे: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में भागीदारी और पीएम के कार्यक्रम से लाइव जुड़ाव।
- सुबह 10:30 बजे: कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा नाल एयरपोर्ट के लिए रवानगी।
- सुबह 10:45 बजे: नाल एयरपोर्ट पहुंचना।
- सुबह 11:15 बजे: विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:15 बजे: जयपुर आगमन।





































